तमिलनाडु में मच्छरमार अगरबत्ती से घर में लगी आग, परिवार के तीन सदस्यों की मौत

0
60c29696b5c1de811e8539f706b297b3

चेंगलपट्टु{ गहरी खोज }: तमिलनाडु में चेंगलपट्टु जिले के कूडुवांचेरी के कन्नीवाक्कम इलाके में एक घर पर मच्छरमार (मच्छर भगाने वाली) अगरबत्ती से लगी आग में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। कन्नीवाक्कम इलाके के तैंतीस वर्षीय पार्थिबन और उनके परिवार के लिए बीती रात को घर पर आराम से नींद आने के लिए मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती को जलाकर सोना प्राणघातक साबित हुआ। अगरबत्ती की वजह से आग लगने से धुआं फैल गया। इस धुएं से पार्थिबन, उनकी पत्नी जयचित्रा (29) और ढाई साल की बेटी जयश्री का दम घुट गया। तड़के घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने तुरंत मराइमलाई नगर अग्निशमन विभाग और कूडुवांचेरी पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचते ही घर का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। पुलिस ने शव चेंगलपट्टु सरकारी अस्पताल भेजे दिए हैं। कूडुवांचेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हर कोण से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *