एक ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

0
orig_2-1-1-1-1-1-1-1-1-1_1769902899

जोधपुर{ गहरी खोज }: दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में तकनीकी कार्य के कारण लिए जा रहे ब्लॉक के चलते जोधपुर होकर गुजरने वाली तिरुवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 14 मार्च को एक ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 16312 तिरुवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन जो 14 मार्च को तिरुवनंतपुरम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के तहत यह ट्रेन चेंगन्नूर, तिरूवल्ला और कोट्टयम स्टेशनों के स्थान पर आलप्पुषा व एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशनों होकर संचालित होगी तथा इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *