कोल्हापुर में 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

0

मुंबई{ गहरी खोज }: कोल्हापुर जिले के करवीर इलाके में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जाल बिछाकर दो पुलिसकर्मियों को सात लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसकर्मी गोकुल-शिरगांव पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे। एसीबी के अनुसार गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल नितेश मारुति कांबले और कांस्टेबल एजाज मोहम्मद शेख के रूप में की गई है। इन दोनों ने एक व्यक्ति से उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज नहीं करने के लिए सात लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद व्यक्ति ने इसकी जानकारी कोल्हापुर की एसीबी टीम को दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों को सात लाख रुपये देने के लिए करवीर में एक अलग जगह बुलाया। जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी बताई जगह पर रिश्वत की रकम लेने पहुंचे, एसीबी की टीम ने दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *