आमागढ़ किला मार्ग का होगा संधारण, किले और अंबा माता मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

0
1fda00bcd56488c7b000bd33ed447aae

जयपुर{ गहरी खोज }: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में कहा कि आमागढ़ फोर्ट जाने वाला मार्ग वन क्षेत्र से होकर गुजरता है और वन विभाग द्वारा इस मार्ग का संधारण करवाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा आमागढ़ किले और यहां स्थित अंबा माता टेम्पल आमागढ़ के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। वन राज्य मंत्री यह जानकारी प्रश्नकाल के दौरान विधायक रामकेश द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब में दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक प्रतापगढ़ फोर्ट थानागाजी के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और संधारण के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में भी प्रावधान किया है। मंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि आमागढ़ किले तक जाने वाला मार्ग आरक्षित वन खंड 92, बंद की गढ़ी आम्बागढ़ के वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। वन क्षेत्रों से निकलने वाले रास्तों के निर्माण और मरम्मत कार्य सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही कराए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंबा माता टेम्पल आमागढ़ में दर्शन के लिए आने वाली आम जनता को रोका नहीं जाता। हालांकि वर्तमान में विभागीय स्तर पर मंदिर के जीर्णोद्धार और किले की मरम्मत से संबंधित कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *