नाबालिग किशाेरी बरामद , दो आरोपित गिरफ्तार

0
817e860872600e2bc3486492bb56e398

मीरजापुर{ गहरी खोज }: थाना अदलहाट क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को थाना अदलहाट में एक महिला ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ सुरागरसी-पतारसी में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गरौड़ी के नवनिर्मित गेट के पास दबिश देकर मामले से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में साहिल खान पुत्र सहबूब खान तथा शालू खान पुत्री सहबूब खान निवासी शाहपुर थाना अदलहाट शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *