मुख्य डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस में बम की धमकी से हडकम्प

0
c4e6dbd18ddf9102677dbea106803797

बांसवाड़ा{ गहरी खोज }: बांसवाड़ा के नया बस स्टैंड के समीप मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। ईमेल पर मिली धमकी के बाद मुख्य डाकघर में हड़कम्प मच गया। मुख्य डाक अधीक्षक ने पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस, सीआईडी, डीएसबी की टीम के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मुख्य डाकघर पहुंचे। नगर परिषद की दमकल को भी मौके पर बुलाया गया। साथ ही स्टाफ को बाहर निकाला। शहर का मुख्य मार्ग होने से पुलिस टीम में मुख्य डाकघर परिक्षेत्र के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया। पूरे भवन की गहन तलाशी की। हालांकि पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली, जिस पर सभी ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही पूरे परिसर को खाली करा दिया और जांच की गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है फिर भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *