संकल्प से समाधान अभियान में जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं: कलेक्टर संदीप जी आर

0
images (1)

सागर{ गहरी खोज } : कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान में विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को आगे बढ़कर सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाएं। जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक भी करें। गरीब व वंचित लोगों की मदद व सहायता में ही सार्थकता निहित है।
संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर लगे शिविरों में प्राप्त आवेदनों और निराकरण की जानकारी प्राप्त कर द्वितीय चरण में क्लस्टरवार शिविर आयोजन के तहत कार्ययोजना मुताबिक अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान अधिकतम आवेदन प्राप्त कर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर संदीप जी आर ने अभियान की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान में चिन्हांकित विभागों की 106 सेवाओं का लाभ आम जनता को अभियान मोड में प्रदान करें। समानांतर रूप से आवेदन प्राप्ति के साथ ही निराकरण भी सुनिश्चित हो। स्थानीय निकायवार बेहतर उपलब्धि का प्रयास किया जाए। प्रत्येक विभाग व कार्यालयों में प्राप्त आवेदन व इनके निराकरण की स्थिति का भी अनिवार्य रूप से शासन के पोर्टल पर दर्ज ज कराने के लिए निर्देशित किया गया। नगरीय विकास विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए परिषद की बैठक उपरांत अविलंब निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों से अभियान में प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की अपेक्षा भी की गई।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा जिले में महाविद्यालय स्तर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए ड्राइविंग लायसेंस शिविर लगाया जाए। इसके अलावा पशुपालन विभाग अंतर्गत योजनाओं में स्वीकृति प्रतिशत बढ़ाने, निःशुल्क खसरा, खतौनी एवं चालू नक्शा प्रतिलिपि के प्रदाय, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में जरूरतमंद बच्चों का चिन्हांकन कर लाभांवित करने व आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के साथ ही विकासखण्डवार दिव्यांगजन उपकरण कैम्प का आयोजन करें। जरूरतमंद वृद्धजनों को चश्मा वितरण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसमें समाजसेवियों एवं शासकीय सेवकों का सहयोग भी प्राप्त किया जाए।
कलेक्टर ने बैठक में 15 मार्च तक विभिन्न योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति में आवंटित राशि के लैप्स होने की स्थिति से बचने की नसीहत दी। उन्होंने मैदानी कर्मचारियों सहित पात्रजनों को अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना एवं पीएम जीवन ज्योति योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को सोलर पम्प की स्कीम तथा आम नागरिकों को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सब्सिडी वाली अन्य योजनाओं से लाभांवित करने के लिए भी कहा। बैठक में वन अधिकार के निरस्त दावों के पुनः परीक्षण व निराकरण में प्रगति लाने, 8 मार्च के पूर्व स्कूलों के नवीन बालिका शौचालयों के निर्माण व मरम्मत कार्य पूर्ण करने तथा आगामी एक माह में पीएचई की एकल स्कीम के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *