अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओडिशा में रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने बनाया विशेष सैंड एनीमेशन

0
full47703

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: देशभर में आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने अपने स्टूडियो में एक विशेष सैंड एनीमेशन तैयार किया है। मात्र 10 मिनट में निर्मित यह कलाकृति महिलाओं के सामर्थ्य और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करती है। साथ ही, यह कलाकृति महिला सशक्तीकरण, समानता और विश्व शांति का प्रभावी संदेश भी देती है।
एनीमेशन में प्रेरणादायक भारतीय महिलाओं को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर, ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु, व्योमिका सिंह जैसी हस्तियां महिलाओं की सफलता और सशक्तीकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐसी कई महिलाएं हमारे देश का गौरव और शान हैं। इस सैंड एनीमेशन के माध्यम से, मानस साहू ने एक बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की शक्ति और योगदान को काफी सराहा है।
मानस कुमार साहू ने कहा कि विश्व महिला दिवस का सेलिब्रेशन चल रहा है। हम लोग अपने कला के माध्यम से पुरी में रेत एनिमेशन बनाया है। समाज के प्रगति में नारियों का बड़ा योगदान होता है, इस रेत एनिमेशन में हमने उसको दर्शाया है। उन्होंने कहा कि कोई डॉक्टर है, कोई वैज्ञानिक है और कोई पायलट है, इस तरह के अनगिनत उदाहण हैं, जो समाज के लिए काम कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर, पीवी सिंधु, विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे कई महिलाओं के उदाहरण हैं, जिनका समाज को आगे ले जाने में बड़ा योगदान है। हम लोगों ने उनको सैल्यूट करते हुए सैंड एनिमेशन किया है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देश में बड़े उत्साह और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ लैंगिक समानता और उनके अधिकारों पर जोर देता है। वैश्विक स्तर पर विश्व महिला दिवस 2026 की थीम ‘गिव टू गेन’ है, जो दान और सहयोग की शक्ति पर जोर देती है। यानी जब हम महिलाओं को समर्थन, संसाधन, शिक्षा या अवसर देते हैं, तो पूरा समाज लाभान्वित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *