प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत

0
full47261

यूएई{ गहरी खोज } : अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने जोर दिया कि भारत संघर्ष को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है और शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता के पक्ष में है। इससे पहले एक मार्च, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, राष्ट्रपति संयुक्त अरब अमीरात से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।
पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का लगातार समर्थन करता रहेगा। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आई है, जिसके बाद देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा किए जाने की बात कही गई। ईरान में पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराए जाने और भारत स्थित ईरानी दूतावास में झंडा आधा झुकाने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही विभिन्न देशों से अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की आलोचना करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *