आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में विस्फाेट के बाद लगी आग, 18 की माैत व 8 गंभीर

0
79de9b46474e951722eae56271bde6fc

काकीनाडा{ गहरी खोज }: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में शनिवार की दाेपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हाेने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 18 लाेगाें की माैत हुई, जिसमें अब तक 11 लाेगाें की पहचान हाे गई। घटना के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी माैके पहुंच गए औरबचाव व राहत कार्य शुरू किय गया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से झुलसे आठ लाेगाें काे अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियाें काे पीड़िताें की हरसंभव मददपहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम इलाके में गोदावरी नहर के पास सूर्यश्री पटाखा फैक्टरी में काम हाे रहा था। उसी समय फैक्टरी में अचानक धमाका हाे गया और उसके बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और दमकल गाड़ियां माैके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 18 लोगों की माैत हाेने की खबर है। इनमें से अभी तक 11 मृतकों की पहचान हाे सकी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। पुलिस ने अन्य आठ लाेगाें काे काकीनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो बहुत तेज़ आवाज़ हुई। धमाके से आस-पास के गांवों के लोग घबरा गए। भीषण धमाके की आवाज करीब पांच किमी तक सुनी गई। आवाज की तीव्रता के कारण पास के गांव के एक प्राइवेट स्कूल के स्लैब में दरारें आ गईं। पांच गांवों के इलाके में घना धुआं फैल गया। स्थानीय लोग उस इलाके में पहुंचे जहां धमाका हुआ था, तो आग में फंसे कई लोग पहले ही जल चुके थे। घटनास्थल पर शरीर के अंग बिखरे पड़े है। कुछ शव पूरी तरह जल गए थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि पटाखा फैक्टरी अडापा नानी के परिवार के सदस्य चलाते हैं। मृतकों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस समय विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने धमाके की घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनीता को घटनास्थल पर पहुंचे का निर्देश दिया। इसके बाद राज्य की गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हाे गईं। जिले के एसपी और जिलाधीश पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत के उपायों की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस ने अब तक 11 मरने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मरने वालों में अडाबाला श्रीनू, कदिमपल्ली कृपाम्मा, कदिमपल्ली धनराजू, साधनाला सत्यवेणी, वटलुरी रवि, मंडपल्ली चिन्नी, निम्माडा करुणा, गम्पाला मंगा, गोडाथा महेश, गोडाथा रामू और गोडाथा नानी के तौर पर की है। कुछ अन्य लोगों के शवाें की पहचान अभी बाकी है। इसके अलावा गंभीर रूप से आठ घायल और इलाज में कुछ पीड़ितों की हालत चिंताजनक बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *