विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रांची{ गहरी खोज }: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को सुखद, सफल एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जनार्दन पासवान सहित उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
