वाहन चेकिंग में व्यक्ति के पास से मिले 75 लाख रुपये पुलिस ने किए जब्त

0
fb404e51c5a3c2d7b87aa17943a272b2

रायपुर{ गहरी खोज }: एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दाैरान एक व्यक्ति के पास से 75 लाख रुपये नगद जब्त किये हैं। पुलिस ने आयकर विभाग काे सूचना दे दी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी में शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया। नकद राशि के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर वह लगातार पुलिस काे गुमराह करता रहा। पुलिस ने उसके पास से नकदी के अलावा चार मोबाइल फोन तथा एक्टिवा वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने मिलन के विरुद्ध थाना आजाद चौक में मामला दर्ज कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *