कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

0
full47044

कोलकाता{ गहरी खोज }: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 5.4 बताई जा रही है. जैसे ही भूकंप आया लोग अपने घरों के बाहर आ गए. हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था. जैसे ही भूकंप आया वैसे ही लोग घरों से निकलकर सड़क पर भागते दिखे. एक्स पर कई पोस्ट में लोगों ने लिखा है कि उन्होंने हाल के दिनों में कोलकाता में ये सबसे तगड़ा भूकंप देखा है. खबरों के मुताबिक, कोलकाता में ये भूकंप करीब 1.20 बजे पर आया. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई है. भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई में था. साल्ट लेक इलाके में लोगों ने बताया कि इमारत हिलने के बाद वो घरों से बाहर निकलकर भागे.
बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. हालांकि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, मेरी जिंदगी में ये सबसे तेज भूकंप का झटका था, जो कई सेकेंडों तक महसूस होता रहा. अलमारी से सामान नीचे गिरने लगा. शुक्रवार को कामकाज का दिन था. लिहाजा भूकंप के झटके आने के बाद कर्मचारी सीढ़ियों से भागकर सड़क पर आ गए.
काली घाट इलाके में घरों और ऑफिस में रखा फर्नीचर हिलने लगा. ऐसे में लोग इतना घबरा गए कि ऑफिस और घरों से निकलकर सड़कों पर खुली जगह की तलाश में दौड़ पड़े. कोलकाता के पुराने और तंग गलियों वाले इलाकों में दहशत और भी ज्‍यादा देखने को मिली. भूकंप के समय कुछ सेकंड के लिए जमीन पर रखी चीजें हिलीं, तो तेज आवाज हुई. लोगों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि आखिर ये हो क्‍या रहा है. हालांकि, अभी तक कहीं कुछ अनहोनी होने की जानकारी नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *