महाप्रबंधक अमिताभ ने संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

0
f93a09d14eefce18e526ae3b5e38ba0e

जयपुर{ गहरी खोज }: महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ) एवं अन्य अधिकारी सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा, कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
अमिताभ ने कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सुरक्षित रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रशंसनीय कार्याे के लिए पुरस्कृत किया गया । इनमें जोधपुर मंडल के आमदीन, गेटमैन, पीपाड़ रोड़ द्वारा 20.01.2026 को समपार फाटक सं. 141 पर पिपाड़ रोड़-खेड़ी सालवा के मध्य कार्य के दौरान गाड़ी के वैगन से भारी चिंगारी एवं धुंआ देखा और तुरंत कार्यवाही करते हुए लाल झंड़ी दिखाकर गाड़ी को रोका एवं संभावित रेल दुर्घटना को बचाया।
बीकानेर मंडल के होशियार सिंह, ट्रैक मेन्टेनर , डोकवा द्वारा दिनांक 03/04-02-2026 को 01.45 बजे, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान किमी 232/11-12 पर डोकवा यार्ड के मध्य टंग रेल में फ्रेक्चर देखकर तुरन्त ट्रेक का बचाव सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।
अजमेर मंडल के महेश पलसानिया, ट्रैक मेन्टेनर, भूपाल सागर द्वारा 05.02.2026 को 04.10 बजे, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान किमी 42/20-22 पर भूपाल सागर यार्ड में वेल्ड फ्रेक्चर देखा तथा इसकी सूचना तुरन्त स्टेशन मास्टर ,भूपाल सागर को दी तथा ट्रेक को संरक्षित कर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को दुर्घटना को बचाया।
इसी प्रकार जयपुर मंडल के रामकिशन मीणा, ट्रैक मेन्टेनर, कानोता द्वारा 17.02.2026 को रात्रि ड्यूटी में पेट्रोलिंग कार्य के दौरान रात्रि 23.13 बजे कानोता यार्ड में रेल फ्रेक्चर को देखा और नियमानुसार कार्यवाही कर होने वाली संभावित रेल दुर्घटना को बचाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *