शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमों की हो निष्पक्ष जांच : पवन गुप्ता

0
ec0b064917c3b1a14342013bc601ddc6

कानपुर{ गहरी खोज }: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमों को लेकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो के नारे भी लगाए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग करी।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि मांग पत्र में शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर संदेह जताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगाए गए मुकदमे को झूठे और द्वेषपूर्ण हैं। जिसकी निष्पक्ष जांच के प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र भेजा जा रहा है, जिससे शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच हो सके। उन्होंने कहा कि यह विवाद विशेष रूप से प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य को स्नान से रोकने और उनके खिलाफ दर्ज हालिया पॉस्को मामले के बाद गहराया है। इस दाैरान हरीश बाजपई, सैमुअल लकी सिंह, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, राम शंकर राय, रमा कांत मिश्रा, विनोद अवस्थी, मोहमद इंतियाज, देव राय ,शाकिर अली आदि माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *