मैकमोर ने 10 इलेक्ट्रिक यात्री विमान खरीदने को एमडी एयरक्राफ्ट के साथ एलओआई पर हस्ताक्षर किए

0
631d081fbc344e61c0f19e3d_standard-gmbh

मुंबई{ गहरी खोज }: व्यापार प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकमोर ने जर्मनी की कंपनी एमडी एयरक्राफ्ट जीएमबीएच के साथ 10 इलेक्ट्रिक क्षेत्रीय यात्री विमानों की खरीद के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य क्षेत्रीय हवाई यात्रा की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है।
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने कहा कि यह समझौता नौ-सीट वाले पूरी तरह इलेक्ट्रिक ‘शॉर्ट टेक-ऑफ एंड लैंडिंग’ (एसटीओएल) यात्री विमान एमडीए1 ईविएटर के लिए शुरुआती प्रतिबद्धताओं में से एक है। यह विमान छोटी क्षेत्रीय हवाई पट्टियों से संचालन के लिए तैयार किया गया है। इसकी परिचालन लागत कम है और यह लगभग शून्य उत्सर्जन करता है।
कंपनी के अनुसार, विमान का शुरुआती उड़ान परीक्षण 2028 तक हो सकता है। प्रमाणन के साथ इसके 2030 तक सेवा में आने के आसार हैं। इस समझौते से भारत को शून्य-उत्सर्जन क्षेत्रीय हवाई परिवहन के संभावित शुरुआती विकास बाजार के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सकती है। कंपनी ने कहा कि देश में सैकड़ों कम उपयोग में आने वाली हवाई पट्टियां और छोटे व मझोले शहरों में बढ़ती संपर्क की मांग इलेक्ट्रिक क्षेत्रीय विमानों के लिए मजबूत संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। मैकमोर के संस्थापक रवि एंड्रयूज ने कहा, ‘‘ भारत की विमानन क्षेत्र में अगली छलांग बदलावकारी होगी। इलेक्ट्रिक क्षेत्रीय विमान परिचालन लागत कम करने और उत्सर्जन में भारी कटौती का वास्तविक अवसर प्रदान करते हैं।’’ एमडी एयरक्राफ्ट जीएमबीएच के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक ग्रेगर मिलर ने कहा, ‘‘ यह समझौता व्यावहारिक और प्रमाणन योग्य इलेक्ट्रिक क्षेत्रीय विमानों में बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाता है… ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *