प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 315 अरब डॉलर रहेगा: नैसकॉम

0
sdfr32we2

मुंबई{ गहरी खोज }: भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 315 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। नैसकॉम ने मंगलवार को यह बात कही। उद्योग संगठन ने वित्त वर्ष 2024-25 के राजस्व अनुमान को पूर्व के282.6 अरब डॉलर से बढ़ाकर 297 अरब डॉलर कर दिया है। नैसकॉम ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व वृद्धि मामूली रूप से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 5.9 प्रतिशत थी।
नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि उद्योग अब भी शुद्ध रूप से रोजगार देने वाला बना हुआ है और कुल कर्मचारियों की संख्या वित्त वर्ष 2025-26 में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 59.5 लाख होने का अनुमान है, जो गत वित्त वर्ष में 58.2 लाख थी। नांबियार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में प्रौद्योगिकी उद्योग द्वारा शामिल किए गए नए कर्मचारियों की संख्या 1.35 लाख है जो वित्त वर्ष 2024-25 के 1.33 लाख से थोड़ी अधिक है। कृत्रिम मेधा (एआई) पर अधिक ध्यान दिए जाने की पृष्ठभूमि में नैसकॉम ने कहा कि क्षेत्र के कुल राजस्व में से 10-12 अरब डॉलर नई पीढ़ी के प्रौद्योगिकी समाधान से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *