‘जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी’; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की

0
9k_45-2

मुम्बई{ गहरी खोज }:भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी फिल्मों और गानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। अक्षरा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे देख फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों सितारे साथ आने वाले हैं?
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अक्षय कुमार की फोटो साझा की है। वे ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट में हैं और कैप लगा रखी है। अक्षरा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो। और, कहानी अभी बाकी है। बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है।’ इस पोस्ट में अक्षरा ने अक्षय कुमार को भी टैग किया है।
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों शायद किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। वहीं, कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या किसी नए गाने में इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी? एक यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी और बॉलीवुड की साझेदारी’। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘कुछ तो पक रहा है’। वैसे देखना दिलचस्प होगा कि अक्षरा सिंह इस सरप्राइज से कब पर्दा उठाती हैं?
बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने होली स्पेशल सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा नजर आए हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली है। इसके अलावा अक्षरा सिंह अपने कुकिंग व्लॉग को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ‘चटर पटर’ व्लॉग शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *