टाटा शोरूम से चोरी हुई दोनों कार को पुलिस ने किया बरामद,एक गिरफ्तार

0
75b53cf2a4631bd8a386922fcee066d5_800502304

अररिया{ गहरी खोज }:अररिया नगर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के समीप स्थित टाटा शोरूम का शटर तोड़कर दो नई नेक्सॉन कार सहित एक शोरूम के कर्मचारी के नेक्सॉन मामले का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर लिया है।पुलिस ने चोरी हुई दोनों नई नेक्सॉन कार को बरामद कर लिया,जबकि कर्मचारी की नेक्सॉन कार को घटना के दिन सुबह में शोरूम से पश्चिम लावारिश हालत में बरामद किया गया था।मामले में पुलिस ने जोकीहाट थाना के गिरडा के रहने वाले 22 वर्षीय मो.इरफान पिता मो.इमरान को गिरफ्तार किया है।जानकारी सोमवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
एसपी ने बताया कि शोरूम के मैनेजर हेमंत कुमार के आवेदन पर मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 85/2026 दिनांक 18.02.2026 धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में ली थी और स्वयं एसपी,एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले के खुलासे को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।
छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ के अलावे डीआईयू की टीम,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता,सब इंस्पेक्टर राजनारायण यादव,अमरेंद्र सिंह के साथ सशस्त्र बल के जवान और बीएसएपी 15 के उदित कुमार और सुजीत कुमार को शामिल किया गया था।गठित छापेमारी दल ने पारंपरिक जांच के साथ ही आधुनिक तकनीकों और सीसीटीवी फुटेज की सूक्ष्मता के साथ विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त की।जिसके बाद जोकीहाट के गिरडा से मो.इरफान को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि एक टाटा नेक्सॉन कार को पूर्णिया जिला के बायसी थाना क्षेत्र के डगरवा ओपी क्षेत्र से और दूसरा अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव से बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी अभी जारी है।चोरी को सभी कारों को चार दिनों के भीतर बरामद कर लेने की बात एसपी ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *