मोदी ने अबूधाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, एआई सहयोग पर चर्चा

0
638444076_1439327758232966_3008864030111180110_n

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ गुरुवार को द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के द्विपक्षीय रिश्तों पर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *