एआई को जिम्मेदार बनाने का 24 घंटे में 2.5 लाख ने किया संकल्प, बना विश्व रिकॉर्ड

0
edea1eaa17eb0317448fbd17d396553e

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: इंडिया एआई मिशन और इंटेल इंडिया ने नई दिल्ली में इंडिया एआई एम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में शुरू किए गए एआई जिम्मेदारी अभियान के तहत 24 घंटों में सबसे अधिक संकल्प का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। इस दौरान 2.5 लाख से अधिक लोगों ने 16-17 फरवरी के बीच नैतिक और जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा के बाद कहा कि यह ‘जिम्मेदार एआई’ की दिशा में भारत की प्रगति में बड़ी उपलब्धि है।
वैष्णव ने एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग में युवाओं को शामिल करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह उनका ही दृष्टिकोण है जिसने हमें कॉलेजों से संपर्क करने, शिक्षकों से बातचीत करने और छात्रों को एआई को समाज की भलाई का एक उपकरण बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।”
इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर आज भारत मंडपम में पत्रकार वार्ता में आधिकारिक निर्णायक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि प्रवीण पटेल ने रिकॉर्ड की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक नियमावली के तहत संकल्प लेने को प्रोत्साहित किया गया था। हमने रिकॉर्ड के लिए 5 हजार की सीमा रखी थी लेकिन 24 घंटे में 2,50,946 ने संकल्प लेकर यह रिकॉर्ड बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *