दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीं शुभकामनाएं

0
06ad7b750c95cc1713d30cecb9cc36fa

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उनके साहस व समर्पण की सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने अटूट समर्पण के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा में अनुकरणीय मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा और विश्वास के प्रतीक दिल्ली पुलिस के सभी वीर जवानों, कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘शांति, सेवा, न्याय’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए दिल्ली पुलिस ने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा में पुलिसकर्मियों का निरंतर परिश्रम और समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की अप्रतिम सेवा-भावना को पूरी दिल्ली हृदय से नमन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *