बिहार विधानमंडल में आज अल्पसूचित-तारांकित प्रश्न और उसके उत्तर होंगे

0
e8217a34017769b7fe5c17ddee5c47a8

पटना{ गहरी खोज }: बिहार विधान मंडल में सोमवार को 10वें दिन अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न और उसके उत्तर होंगे। इसके साथ सूचना प्रावैधिकी विभाग से जुड़ा ध्यानाकर्षण होगा, जिस पर सरकार की से जवाब दिया जाएगा। देवेश कांत सिंह, मंजीत कुमार सिंह और पांच विधायक से प्राप्त कृषि विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण का जवाब सरकार देगी। दुलाल चंद्र गोस्वामी, सतीश कुमार साह और अन्य छह विधायकों के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े ध्यानकर्षण पर सरकार का जवाब होगा। विधान सभा में दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसील) के वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति सदन के पटल पर रखी जाएगी। विधान सभा की दूसरी पाली में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन विभाग, विधि विभाग, परिवहन विभाग और योजना व विकास विभाग पर वाद-विवाद होगा।
बिहार विधान परिषद में प्रश्नकाल होगा। इसके अलावा ध्यानाकर्षण के तहत भीसम साहनी पश्चिम चंपारण जिला के पगहा शास्त्रीनगर से उत्तर प्रदेश के बलवनिया को जोड़ने के लिए प्रस्तावित पुले का निर्माण किए जाने के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे। निवेदिता सिंह समेत चार एमएलसी रोहतास जिला के सासाराम नगर निगम क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस से गौरक्षणी तक पटना-आरा पथ पर स्थिति पुराने क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण कराने के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ण करेंगी।
प्रो वीरेन्द्र नारायण यादव राज्य में कृषि आधारित रोजगार बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए स्वतंत्र बागवानी विभाग के गठन के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ठ करेंगे। गयाजी के बाराचट्टी प्रखंड के सरवां पंचायत के पठान टोली स्थिति छोटी पोखर को अतिक्रमण मुक्त कर उसे सौंदर्यीकरण करने से संबंधित ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब होगा। यह मामला ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ा है। विधान परिषद में दूसरी पाली में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, कला संस्कृति, खेल, पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े बजट पर वाद-विवाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *