पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या

0
9620b66c2fadaa1010fe71da500d4068

झांसी{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रक्सा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम खेत पर सोते समय पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रक्सा थाना क्षेत्र के नयाकुआं निवासी महेश प्रसाद पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहा है। उनके के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अंशुल राजपूत ग्राम वाजना में स्थित एक कुएं पर सो रहा था। शनिवार देर शाम सो रहे अंशुल को माथे में किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और घर के सदस्य वहां पहुंचे। तत्काल उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह, सीओ सदर रामवीर सिंह, रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि अंशुल की 10 मार्च को शादी है, जिसकी तैयारी में घर के सदस्य जुटे थे।
मृतक के चाचा सतीश ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी मुकदमे में अंशुल की गवाही होनी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अंशुल की हत्या की गई है। अंशुल पर भी एक हत्या का मुकदमा चल रहा था और वह करीब एक साल पहले पेरोल पर जेल से बाहर आया था। एसएसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *