महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बन रहे हैं 4 राजयोग और 12 शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

0
300-saal-baad-5-rare-rajyog-1770964314

धर्म { गहरी खोज } :इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। ज्योतिषीय दृष्टि से महाशिवरात्रि 2026 बेहद खास रहने वाली है। ग्रह-नक्षत्रों की दुर्लभ स्थिति के कारण इस दिन 300 साल बाद बेहद खास संयोग बनने जा रहा है। दरअसल इस दिन 12 शुभ योग और 4 राजयोग एक साथ रहेंगे। इन संयोगों का बेहद शुभ प्रभाव 3 राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। जिसके प्रभाव से इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। चलिए जानते हैं इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और इनसें किन राशियों को फायदा होगा।

300 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
महाशिवरात्रि पर 4 राजयोग:

बुधादित्य राजयोग: सूर्य-बुध की युति से
लक्ष्मी नारायण राजयोग: बुध-शुक्र की युति से
शुक्रादित्य योग: सूर्य-शुक्र की युति से
चतुर्ग्रही योग – कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति से
महाशिवरात्रि पर 12 शुभ योग:

महाशिवरात्रि पर प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, साध्य, शिव, शुक्ल, शोभन, सर्वार्थसिद्ध, चंद्रमंगल, त्रिग्रही, राज और ध्रुव योग का एक साथ निर्माण हो रहा है।

इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

  • मेष राशि (Aries) – मेष राशि वालों के लिए ये योग करियर के लिहाज से शानदार साबित होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।
  • सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है।
  • मकर राशि (Capricorn) – मकर राशि वालों के लिए महा शिवरात्रि बेहद खास रहेगी। आप पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसेगी। जिस वजह से आपके सारे काम बनने शुरू हो जायेंगे। धन संचय और निवेश के लिए शुभ समय है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *