2031 तक अपनी नीच राशि में रहेगा अरुण ग्रह, 3 राशियों को अचानक से देगा धन लाभ
धर्म { गहरी खोज } :अरुण ग्रह एक राशि में लगभग 7 से 8 साल तक रहता है। इस तरह से इसे अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 84 साल लग जाते हैं। वर्तमान में ये ग्रह अपनी नीच राशि वृषभ में विराजमान हैं और 6 जुलाई 2031 तक ये इसी राशि में रहेगा और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा। जब अरुण ग्रह अपनी नीच राशि में स्थित रहता है तो इसका असर कई राशियों पर देखने को मिलता है। लेकिन यहां आप जानेंगे किन 3 राशियों के लिए अरुण के वृषभ राशि में गोचर का समय अचानक धन लाभ और आर्थिक उन्नति के मार्ग खोलेगा। ज्योतिष अनुसार इस अवधि में 3 राशियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। आइए जानते हैं इन तीन लकी राशियों के बारे में विस्तार से यहां।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अरुण का नीच राशि में गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। अरुण कुछ भी अचानक देने वाला ग्रह माना जाता है इसलिए मेष वालों को अचानक से ग्रोथ मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिलने के योग बनेंगे। तो वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से अच्लाछा अच्छा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
अरुण अभी आपकी ही राशि में विराजमान हैं जो आपके लिए शुभ साबित होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर किसी पुराने निवेश में पैसा फंसा हुआ था तो वो भी आपको अचानक से मिल सकता है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अरुण ग्रह अचानक से धन लाभ के योग बनाएगा। इस दौरान किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन मिलने के योग बनेंगे। करियर में तरक्की मिलेगी और यात्रा से खूब लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिससे आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा।
