साइबर अपराध देश के सामने बड़ा संकट: शाह

0
20260211125920_Amit

नई दिल्ली { गहरी खोज }: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में बढते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि इस पर अंकुश लगाने के लिए समय रहते कदम नहीं उठाये गये तो यह एक बड़ा संकट बनकर उभरेगा। श्री शाह ने यहां केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) के ‘साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटना और उसके इकोसिस्टम को ध्वस्त करना’ विषय पर दो दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल साक्ष्यों में त्रुटि के कारण जब दोष सिद्धि नहीं होती है तो बहुत दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यदि हमने कदम नहीं उठाये तो साइबर क्राइम एक संकट बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस संकट पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सब की है जिसमें कॉल सेंटरों की पहचना करना , जागरूकता लाना , कॉल को सुनने का समय कम करना , बैंक और आई 4सी के बीच अच्छा समन्व्य करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह काम कोई एक विभाग नहीं कर सकता इसमें सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *