बाबरी ढांचे का नहीं हो पाएगा पुनर्निर्माण : योगी

0
d15d385edeab6aa8004c74edca6a35f7

बाराबंकी{ गहरी खोज }: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उप्र के बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर के दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग हैं,जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है, तो राम याद आते हैं। बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। इन रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानो। कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे। नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है। कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है तो यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *