ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिग बालकों का सुरक्षित संरक्षण
भागलपुर{ गहरी खोज }: मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा आशिम कुमार कुल्लू मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मालदा के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मंगलवार सुबह नियमित निरीक्षण के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर दो नाबालिग बालकों को संदिग्ध अवस्था में उद्देश्यहीन घूमते हुए पाया। पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि दोनों नाबालिग पारिवारिक कारणों से अपने घर से निकल आए थे। बालकों की सुरक्षा एवं कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए, बाल संरक्षण संस्था बाल संरक्षण मंथन, तीनपहाड़ (साहिबगंज) के प्रतिनिधि की सहायता से उन्हें सुरक्षात्मक अभिरक्षा में लेकर आरपीएफ पोस्ट, बरहरवा लाया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत आगे की देखभाल एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उक्त संस्था को सौंप दिया गया।
