प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 1.54 लाख जुर्माना वसूला

0
11c0cda11ee92b712cc2dd967e211f69

प्रयागराज{ गहरी खोज }: प्रयागराज मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चले टिकट चेकिंग अभियान में 15 ट्रेनों में जांच की गई, जिसमें कुल 193 यात्रियों से 1,54,226 जुर्माना वसूला गया।जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 8 फरवरी को देर रात्रि तक रेलवे मजिस्ट्रेट विनय कुमार जायसवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरिमोहन के मार्गदर्शन में प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 65 यात्रियों से 41,034, अनियमित टिकट के 117 यात्रियों से 56,400, अनबुक्ड लगेज के साथ 5 यात्रियों से 56,192 तथा गंदगी फैलाने के छह यात्रियों से 600 रपये का जुर्माना वसूला गया। पीआरओ ने बताया कि इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) दिनेश कुमार, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। इस दाैरान यात्रियों को रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट लेने एवं 14 जुलाई तक उपलब्ध 3 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *