लापता नेहा का पता बताने वाले को रांची पुलिस देगी 21 हजार रुपये का इनाम

0
30e9ac1e82bc7359a49907d288cd0ec6

रांची{ गहरी खोज }: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से 4 फरवरी को लापता हुई 11 वर्षीय नेहा टोप्पो की जानकारी देने वाले को पुलिस ने 21 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। रांची पुलिस ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लापता बच्ची मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिजनों के साथ डोरंडा में रह रही थी। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को नेहा टोप्पो के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *