मुख्यमंत्री ने छह प्रदूषण गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का किया शुभारंभ, ‘वायु रक्षक’ फ्लीट को दिखाई झंडी

0
3c0e81444e4fbb299f4f4dcbb54af2e1

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को छह प्रदूषण गुणवत्ता निगरानी केंद्रों (सीएएक्यूएमएस) का शुभारंभ किया। साथ ही ‘वायु रक्षक’ फ्लीट को दिल्ली सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध जंग जारी है और दिल्ली को बेहतर वायु देने काम जारी है। इसी क्रम में आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), राष्ट्रमंडल खेलगांव अक्षरधाम, एनएसयूटी (वेस्ट कैंपस), एबीवी दिल्ली कैंट और एपीएम तालकटोरा गार्डन पर स्थित छह प्रदूषण गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में इन केद्रों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए सिर्फ सर्दियों में नहीं बल्कि पूरे साल काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में 14 और प्रदूषण गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने की योजना है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कह कि उन्हें प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली की मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार प्रदूषण के सभी कारकों को खत्म करने पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने बेहतर वायु देने के लिए रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के पास देश में 4200 इलेक्ट्रिक (ईवी) बसों सबसे बड़ा बेड़ा है। दिल्ली सरकार गाड़ियों को लेकर जल्द ईवी योजना लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वायु रक्षक’ फ्लीट विभिन्न इलाकों में जाकर वायु गुणवत्ता की जांच और प्रदूषण नियंत्रण की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर हवा दिल्ली वालों का अधिकार है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वायु प्रदूषण को लेकर पिछली सरकारों कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ केंद्र सरकार पर काम न करने का आरोप ही लगाया। दिल्ली की भाजपा सरकार एक साल से प्रदूषण के सभी कारकों पर काम कर रही है।
सिरसा ने कहा कि प्रदूषण गुणवत्ता निगरानी केंद्र की स्थापन के साथ प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को दिल्ली के बाहर की रोक देना जैसे उपाय कर रही है। दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए उससे बिजली पैदा कर रही है। रही है।
सिरसा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने 35 वायु रक्षक वाहनों को दिल्ली सचिवालय से हरी झंड़ी दिखाकर पूरी दिल्ली की रवाना किया है। इसके साथ ही 100 वायु रक्षक भी तैनात किए गए हैं, जिससे प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन और भी मजबूती से हो सकेगा। सिरसा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के संकल्प का प्रमाण है। हमारी सरकार पिछली सरकारों की तरह सिर्फ समस्या नहीं गिनाती, बल्कि समाधान लेकर आती है और उसे ज़मीन पर उतारती है। मेरा प्रयास बस इतना है कि दिल्ली की हवा साफ हो ताकि किसी को वायु प्रदूषण की वजह से मास्क न पहनना पड़े। दिल्ली का हर नागरिक स्वच्छ हवा में सांस ले सके, क्योंकि साफ हवा पर दिल्लीवासी का हक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *