आईआईसीटी ने आयोजित की ईस्पोट्र्स प्रीमियर लीग, ऑरेंज इकोनॉमी को मिला बढ़ावा

0
8444254b839c918db1eb9103c3cd2f25

मुंबई{ गहरी खोज }: मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (आईआईसीटी) ने मुंबई में आईआईसीटी ईस्पोट्र्स प्रीमियर लीग (आईईपीएल) के पहले संस्करण का सफल आयोजन किया। इस पहल के जरिए एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर पर बढ़ते राष्ट्रीय फोकस को रेखांकित किया गया, जिसे भारत की उभरती ऑरेंज इकोनॉमी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
आईआईसीटी के सीईओ डॉ. विश्वास देवस्कर ने सोमवार को बताया कि यह आयोजन युवाओं को रचनात्मक तकनीक और डिजिटल करियर के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आईईपीएल को अब हर वर्ष आयोजित करने की योजना है, ताकि शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु तैयार किया जा सके। देवस्कर ने कहा कि आईईपीएल में देशभर से आए छात्रों और गेमर्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ऑनलाइन क्वालिफायर के बाद कैंपस में लान फाइनल्स आयोजित किए गए। आईईपीएल और वालोरेंट जैसे लोकप्रिय ईस्पोट्र्स टाइटल्स के साथ फीफा, रियल क्रिकेट 24 और बीट सबर वीआर जैसे गेम्स भी शामिल रहे। 20 से अधिक कॉलेजों के करीब 1,000 प्रतिभागियों और आगंतुकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
हाल ही में पेश केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एवीजीसी क्षेत्र में प्रतिभा विकास के लिए 250 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की थी। इस योजना के तहत देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। आईआईसीटी, जो एवीजीसी-एक्सआर के लिए भारत सरकार का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, इस पहल को लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *