यमुनानगर में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

0
bfd247465a88102db384d236b7602e56

यमुनानगर{ गहरी खोज }: यमुनानगर पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने संगठित वाहन चोरी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद कर ली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि चोरी की गई एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कलानौर अंडरपास के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चिन्हित स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका गया। जांच के दौरान वाहन से संबंधित दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए। संदेह के आधार पर जब चालक से पूछताछ की गई तो वाहन चोरी का होना सामने आया। पूछताछ में आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का सर्फराज के रूप में हुई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को उसने अपने दो साथियों सुहेल और राजिक के साथ मिलकर 5 फरवरी को पानसरा फाटक के समीप से चोरी किया था। आरोपित के खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *