बगहा पुलिस ने दस लाख मूल्य का गाजा किया जब्त

0
5717cd07b18bb1b188213fc7d92ac396

बगहा{ गहरी खोज }: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 8.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। साथ ही तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस जिला बगहा के भितहा थाना को गुप्त सूचना मिली कि भितहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनाही चेक पोस्ट की ओर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा का तस्करी होने वाली है, इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए विनाही चेक पोस्ट पर एंबुस लगा के वाहन चेकिंग किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान 8.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा और दो मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल बरामद की गई और तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर भितहा थानाध्यक्ष के द्वारा कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रमुख शहरों में, 1 किलो गांजा की कीमत 30 हजार से लेसकर 1.2 लाख तक हो सकती है, जो विविधता पर निर्भर करता है ,जैसे ‘शीलावती’ जैसी लोकप्रिय किस्मों की कीमत अधिक होती है,इस हिसाब से, 8 किलो की कीमत लगभग 2.4 लाख से 9.6 लाख रूपये तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *