संजय राऊत चला रहे हैं फेक एजेंडा: भाजपा

0
sanjayraut_1606132127

मुंबई{ गहरी खोज }: बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर मुंबई की महापौर रितु तावड़े को घेरने वाले संजय राऊत पर भाजपा ने जवाबी हमला बोला है। भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश प्रमुख नवनाथ बन ने कहा है कि राऊत अफवाहें फैला रहे हैं। वे बिना किसी आधार पर एक फेक एजेंडा चला रहे हैं। केद्रीय बजट में बाग्लादेश को फंड देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। मुंबई महापौर पद पर भाजपा नगरसेविका रितु तावड़े का निर्विरोध चुने जाना तय हो गया है। इसकी अधिकृत घोषणा 11 फरवरी की जाएगी। रितु ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि मुंबई से बांग्लादेशी घुसपैठिए को बाहर निकाला जाए। इस पर संजय राऊत ने कहा कि भारत सरकार ने अपने केद्रीय बजट में बांग्लादेश को फंड देने का प्रावधान किया है। उन्हें जाकर प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहिए कि क्या सरकार ने हिंदुओं पर हमला करने के लिए बांग्लादेश को करोड़ों रुपये दिए हैं? क्या उन्होंने यह दान बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमला करने और हिंदुओं का कत्लेआम करने के लिए दिया?
राऊत के इस बयान पर नवनाथ बन ने पलटवार किया है। उन्होंने राऊत के दावे को गलत बताते हुए कहा कि बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। रितु तावड़े ने मुंबई से गैर-कानूनी तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों को निकालने का स्टैंड लिया है। जिससे राऊत नाराज़ हो गए हैं। उन्हें मेरी चुनौती है कि वे बजट में बांग्लादेश को करोड़ो रुपये दान देने का एक भी पक्का सबूत दिखाएं। भारत सरकार द्वारा दी गई मदद इंसानियत और देश के हित के लिए है। यह कभी भी हिंदुओं पर अत्याचार को बढ़ावा नहीं देती। इसके उलट मोदी सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कड़ा स्टैंड लिया है। मुंबई से घुसपैठियों को निकालना कानून, सुरक्षा और मुंबईकरों के हित का मामला है। यह काम केंद्र व राज्य सरकारें कर रही हैं और मुंबई में भी मजबूती से किया जाएगा। झूठे दावों से सच नहीं बदलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *