हिंदुओं को मारने के लिए केंद्र से मिल रही बांग्लादेश को आर्थिक मददः संजय राऊत

0
images

मुंबई{ गहरी खोज }: मुंबई की चुनी गई महापौर रितु तावड़े के बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढकर निकालने के ऐलान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस पर शिवसेना (यूबीटी ) के सांसद संजय राऊत ने केंद्र सरकार पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। राऊत ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार बांग्ला देश को आर्थिक मदद दे रही है।राऊत के अनुसार बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। जबकि केंद्र सरकार जानबूझकर इसे नजरअंदाज़ कर रही है। इस बात के कई सबूत हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं की दुकानें जलाई जा रही हैं, मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में इस साल के केंद्रीय बजट में बांग्लादेश को करोड़ों रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इस मदद का इस्तेमाल असल में हिंदुओं को मारने के लिए किया जा रहा है। रितु तावड़े को महापौर चुने जाने की बधाई देते हुए राऊत ने कहा कि मुंबई के मराठी लोग हिंदू हैं और उन्होंने देश में हिंदुत्व की रक्षा की है। भाजपा को दबाव के कारण मराठी महापौर नियुक्त करना पड़ा। महापौर के पास प्रशासनिक अधिकार नहीं होते हैं। घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करना मुख्यमंत्री का काम है। जब हिंदुओं पर अन्याय हो रहा है तो सत्ताधारी पार्टी चुप क्यों है। बेवजह हिंदू-मुस्लिम की राजनीति मत करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *