भतीजे की हत्या में चाचा-चाची गिरफ्तार

0
ef00f179f7e0c3656c157046104aee16
  • आरोपित बोला भाभी के तानाें से तंग आकर करना पड़ा भतीजे की हत्या

बलिया{ गहरी खोज }: जिले के साहतवार थाना क्षेत्र में एक नौ साल के बच्चे की हत्या उसके चाचा-चाची ने की थी। पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए आरोपितों को ​गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक की मां के द्वारा वंश को लेकर ताना देने पर नाराज होकर दंपति ने वारदात काे अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपित गणेश प्रजापति और अमृता देवी, मृतक अभिषेक प्रजापति उर्फ मोदी के चाचा-चाची है। घटना के बारे में बताते हुए एएसपी ने कहा कि साहतवार थाना में 25 जनवरी को सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के नौ वर्षीय बेटे अभिषेक ऊर्फ मोदी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुमशुदगी की यह रिपोर्ट भी अभिषेक के चाचा गणेश प्रजापति ने दर्ज करायी थी। 31 जनवरी को घाघरा नदी में 64 बन्धा के पास अभिषेक का शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस को इसमें हत्या का एंगल दिखा। काफी छानबीन के बाद पुलिस की जांच में गणेश प्रजापति और उनकी पत्नी अमृता देवी का नाम प्रकाश में आया।
वहीं, जब पता चला कि अब पुलिस उन्हें पकड़ लेगी ताे दंपति फरार हाे गये। उनकी तलाश में साहतवार पुलिस के अलावा स्वाट टीम, सर्विलांस टीम जुटी थी। शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सिंगही में बच्चे की हत्या में शामिल आराेपित इस समय मोटरसाइकिल से ताहिरपुर की तरफ जा रहे हैं। दोनों कहीं भागने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मोटरसाइकिल रोक कर दोनों को पकड़ लिया।
एएसपी ने बताया कि अपना गुनाह स्वीकारते हुए पकड़े गए आरोपित गणेश ने बताया कि आये दिन उसकी भाभी बच्चा न होने की बात का ताना देती रहती थी। जिस पर उसकी पत्नी अमृता मुझको धिक्कारती थी। इन्ही सब बातों के कारण उसने अभिषेक की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *