पिकअप में सवार तीन लोगों से 140 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

0
0468f268b05e216320187429f0afa9d3

धर्मशाला{ गहरी खोज }: जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना पंचरूखी की टीम द्वारा शनिवार को तीन लोगों को 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता ट्रैफिक चैकिंग के दौरान मिली। पुलिस द्वारा इस दौरान गाड़ी पिकअप ट्राला नम्बर एचपी37जे-2225 में सवार लक्की पुत्र ज्ञान चन्द गांव सलियाणा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 30 साल, प्यार चन्द पुत्र शक्ति चन्द गांव वटाहण डाकखाना पंचरुखी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 35 साल व विकास चन्द सुपुत्र कर्म चन्द गांव टिक्कर डाकखाना लामहण तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 29 साल के कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना पंचरूखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित करना व ट्रैफिक चैकिंग जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस थाना पंचरुखी की टीम द्वारा ट्रैफिक चैकिंग के दौरान दयोग्रां नजदीक पंचायत घर में पालमपुर की ओर से आ रहे पिकअप ट्राला में सवार उक्त आरोपियों को 140 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। मौका पर ही पिकअप ट्राला को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *