बुमराह का अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में खेलना संदिग्ध

0
asdfr3ewa

मुंबई{ गहरी खोज }: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का तबीयत हल्की नासाज होने के कारण अमेरिका के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप के पहले मैच में खेलना अनिश्चित है चूंकि उन्होंने पिछली शाम अभ्यास भी नहीं किया । अमेरिका के खिलाफ मुकाबला एकतरफा ही रहने की उम्मीद है लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर कोई जोखिम भी नहीं लेना चाहेगा । बुमराह ने शुक्रवार को नेट अभ्यास नहीं किया जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा सकता है । उन्हें हल्का बुखार हो गया है । वह समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे । भारत को 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से खेलना है । पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है चूंकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *