भागम भाग 2′ की कास्टिंग में बड़ा बदलाव, फिल्म में नहीं दिखेंगे गोविंदा

0
6221be401686bb5776069cee8c24946e_1697681695

मुम्बई{ गहरी खोज }:बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इसी बीच जब अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ (2006) के सीक्वल की खबर सामने आई, तो फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स ने इस खुशी पर पानी फेर दिया है। खबर है कि ‘भागम भाग 2’ की कास्टिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल तो वापसी करेंगे, लेकिन गोविंदा इस बार सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह कथित तौर पर मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है।
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक बार फिर गलत पहचान, हास्यास्पद उलझनों और बढ़ती अराजक परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिससे मनोरंजन का स्तर और ऊंचा करने की तैयारी है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने की चर्चा है। हालांकि, इस कास्टिंग बदलाव ने सोशल मीडिया पर फैंस को निराश कर दिया है। कई लोग मानते हैं कि गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी ‘भागम भाग’ की खास पहचान थी। सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोविंदा के बिना फिल्म अधूरी लगेगी।
कुछ फैंस ने तो यह भी लिखा कि अगर गोविंदा नहीं हैं, तो सीक्वल बनाने के फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए गौरतलब है कि गोविंदा आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। ऐसे में उनके प्रशंसक अब भी किसी दमदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ‘भागम भाग 2’ से बाहर होने की खबर ने उनकी उम्मीदों को झटका जरूर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *