मुख्यमंत्री सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

0
TN5-Bhopal241224051949

भोपाल{ गहरी खोज } : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 फरवरी को शहडोल जिले के जयसिंहनगर में सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सीतामढ़ी धाम श्रीरामचन्द्र पथगमन मार्ग में आता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम वन गमन की यात्रा अयोध्या से शुरू कर चित्रकूट होते हुए दण्डकारण्य होकर श्री लंका पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान 248 प्रमुख स्थलों पर उन्होंने विश्राम किया था। शहडोल जिले का गंधिया ग्राम भी इन 248 चिन्हित स्थानों में से एक है। दण्डकारण्य में प्रवेश से पूर्व ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम माता सीता तथा अनुज लक्ष्मण भी का गंधिया ग्राम में विश्राम हुआ था। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इस गांव में माता सीता की रसोई तथा भगवान श्रीराम मंदिर मौजूद है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 08 फरवरी को जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गंधिया में आयोजित कार्यक्रम में 767 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इन कार्यों में 633 करोड़ रूपए लागत वाले 82 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों में एमपी आरडीसी, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन, मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग तथा मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत क्षेत्र वितरण कंपनी के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 134 करोड़ की लागत वाले 60 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। इन कार्यों में जनजातीय कार्य विभाग के 27 कार्य लागत 33 करोड़, नगरीय प्रशासन विभाग के 02 कार्य लागत 28 करोड़, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 05 कार्य लागत 25 करोड़, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के 05 कार्य लागत 20 करोड़, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन पीआईयू, के 02 कार्य लागत 10.74 करोड़, मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के 02 कार्य लागत 07 करोड़ 77 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 12 कार्य लागत 4 करोड़ 78 लाख, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 02 कार्य लागत 2करोड़ 39 लाख तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के 03 कार्य लागत 1.5 करोड़ की लागत वाले कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव धनपुरी नगरपालिका द्वारा 20 करोड़ रूपए की लागत से बनाए गए वॉटर पार्क का लोकार्पण करेंगे। वॉटर पार्क में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, बच्चों एवं युवाओं के मनोरंजन के व्यवस्था की गई है। स्वीमिंग पूल का निर्माण, मिनी ओलंपिक के मापदण्ड के अनुसार किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि के 15 हितग्राहियों को नियुक्त पत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में वनाधिकार पट्टों का वितरण, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को सीसीएल का वितरण, महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट, स्पांसरशिप योजना का लाभ तथा श्रम विभाग द्वारा दुर्घटना, मृत्यु एवं, सामान्य मृत्यु के हितग्राहियों को राहत राशि का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *