हादसों के बाद जेडीए ने हरमाड़ा में सड़क को करवाया अतिक्रमण मुक्त

0

जयपुर{ गहरी खोज }: हरमाड़ा स्थित लोहामंडी इलाके में दुकानों के बाहर जेडीए ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दुकानों के बाहर बनाई सीढिय़ां, रैंप और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया गया। जेडीए का दस्ता शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा। जेडीए की कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने। जेडीए की टीम लोहामंडी बाजार में दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। लोहामंडी इलाके में करीब चार महीने पहले नवंबर 2025 को एक डंपर ने तांडव मचा दिया था। इस भीषण और दुखद हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *