समग्र शिक्षा अभियान के दो कनिष्ठ अभियंता 23 हजार 400 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
2590921a3ca588b10e7c6bb274d745c0

जयपुर{ गहरी खोज }: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए समग्र शिक्षा कार्यालय ( एडीपीसी) के दो कनिष्ठ अभियंताओं को 23 हजार 400 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर परिवादी से उसकी सुरक्षा जमा राशि (एसडी) को रिलीज करने के बदले 7.1 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने भरतपुर टीम शिकायत दी थी कि उसने विभाग में जो निर्माण कार्य किए थे। उनकी सुरक्षा जमा राशि वापस मिलनी थी। इस राशि को रिलीज करने की एवज में कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा भरतपुर(मुख्यालय) कनिष्ठ अभियंता धीरेन्द्र श्रीवास्तव और कुम्हेर ब्लॉक के संविदा (कनिष्ठ अभियंता) राकेश कुमार गुप्ता कुल राशि का 7.1 प्रतिशत के हिसाब से 23 हजार 400 रुपये की रिश्वत मांग रहे है।
शिकायत के सत्यापन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी भरतपुर) अमित सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को ट्रेप की योजना बनाई। जैसे ही परिवादी ने रिश्वत के 23 हजार 400 रुपये आरोपियों को दी। वैसे ही एसीबी की टीम ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *