सड़क दुर्घटनाएं राेकने कार्यशाला आयाेजित, दिया गया प्रशिक्षण

0
cf656b9f7cc17e503912b30f137a2531

बांदा{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु दर को कम करने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित शून्य मृत्यु जिला कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री प्रतिज्ञा सिंह ने की। उन्हाेंने कहा कि इन आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षण के माध्यम से प्राथमिक लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को न्यूनतम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *