मध्यप्रदेश वित्त निगम द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन 17-18 फरवरी को

0

ऋणग्राहियों को समाधान के लिए दिया जायेगा मार्गदर्शन

भोपाल { गहरी खोज }: मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर द्वारा ऋण वसूली एवं समाधान के उद्देश्य से वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 एवं 18 फरवरी 2026 को इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में दोपहर 12 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित होगा। मध्यप्रदेश वित्त निगम से ऋण लेकर चुकाने में असफल रहे ऋणग्राही इस शिविर में अपने ऋण संबंधी प्रकरणों का समाधान कर सकते हैं। शिविर के दौरान ऋण चुकाने से संबंधित सभी विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही ऋणग्राही आवश्यक राशि जमा कर अपने प्रकरणों का निपटारा भी कर सकेंगे। मध्यप्रदेश वित्त निगम ने ऋणग्राहियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपने ऋण प्रकरणों के शीघ्र समाधान का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

प्रधान कार्यालय : फाइनेंस हाउस, ए.बी. रोड, गीता भवन चौराहा, इंदौर।
भोपाल जोनल कार्यालय : बी-6, द्वितीय तल, प्लेटिनम प्लाजा, माता मंदिर, टीटी नगर, भोपाल।
जबलपुर जोनल कार्यालय : 1108, पचपेड़ी, साउथ सिविल लाइंस, जबलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *