बरेली में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

0
5b3a588ff0cf9ece6e989f79849abf9e_1885510963

बरेली{ गहरी खोज }: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृृतक की पहचान भगवानदास के रुप में हुई हैं, जाे मीरगंज क्षेत्र स्थित गांव गुले के रहने वाले थे।घायलाें के अभी नाम नहीं पता चल सके हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि तीनाें युवक बरेली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भगवान दास की मृत्यु हाे गई और दाे लाेग घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में पकड़े गये चालक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *