अपडेट- एसटीएफ टीम ने कालोनाइजर महेंद्र गौतम के हत्यारे इनामी शूटर बनारसी यादव को मुठभेड़ में किया ढ़ेर

0
85b6c4b2e205f809f04831250aa83f35_1108025641

वाराणसी{ गहरी खोज }: सारनाथ थाना क्षेत्र में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी शूटर बनारसी यादव को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स)ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। मंगलवार की देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर रिंग रोड बरियासनपुर के पास हुई मुठभेड़ की जानकारी पाते ही अफसर भी मौके पर पहुंच गए। एक लाख रूपये के इनामी बदमाश की तलाश पुलिस टीम पिछले पॉच माह से कर रही थी।
एसटीएफ के अफसरों के अनुसार देर रात निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार सिंह को सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दो इनामी शूटर बाइक से रिंग रोड की तरफ कुछ ही देर में आने वाले है। एसटीएफ के निरीक्षकों ने अपनी टीम के साथ रिंग रोड पर पहुंच कर घेरेबंदी कर ली। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। एसटीएफ टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसमें से एक ने गोली चलानी शुरू कर दी।
पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश को लगी और वह जमीन पर चीख कर गिर पड़ा। यह देख उसकर साथी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने मुठभेड़ की जानकारी अफसरों को देने के साथ घायल बदमाश को तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल पांडेयपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान गाजीपुर गौरहट निवासी बनारसी यादव के रूप में हुई।
कालोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में उसकी तलाश पुलिस को लम्बे समय से थी। मुठभेड़ में ढ़ेर बदमाश के पास से दो पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। बताते चले कालोनाइजर हत्याकांड में बनारसी के साथ रहने वाले सेना के जवान गाजीपुर महाराजगंज निवासी अरविंद यादव को एक महीने पहले पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
बीते 21 अगस्त को सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर-अरिहंत नगर कालोनी में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक बदमाश बाइक चला रहा था, जब कि पीछे बैठे दो बदमाश गोलियां चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *