लापता मूक-बधिर युवती सकुशल बरामद

0
539bd8a6187edcf504a75dff4f7b1eff_510928242

पूर्वी सिंहभूम{ गहरी खोज }: टाटानगर रेल पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी से लापता हुई मूक-बधिर युवती को सकुशल चक्रधरपुर से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। रेल पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रयासों की सराहना की। मंगलवार को रेल थाना प्रभारी तरुणा मिश्रा ने बताया कि युवती के लापता होने की सूचना उसकी मां ने रेल पुलिस को दी थी। शिकायत के साथ युवती की तस्वीर भी उपलब्ध कराई गई थी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि युवती इतवारी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। इसके बाद रेल पुलिस के जवानों को ट्रेन के रूट पर सतर्क किया गया और कोचों की गहन तलाशी ली गई। लगातार निगरानी और समन्वय के बाद चक्रधरपुर स्टेशन पर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *