रेलवे ट्रैक पर पाया गया हाईकोर्ट कर्मचारी का शव

0
af8c886c58f44a9da193112f385b4158_1166029966

प्रयागराज{ गहरी खोज }: उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में चौफटका के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर हाईकोर्ट कर्मचारी का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी । पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चौफटका निवासी राज कुमार यादव 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चिरौंजी लाल यादव का शव सोमवार सुबह घर के समीप रेलवे ट्रैक पर पाया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि राजकुमार हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह दो भाइयों में छोटा था।
उसके कोई संतान नहीं है और शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद से वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था, हालांकि इस दौरान वह शराब पीने लगा था। वह प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह लगभग पांच बजे उठा और घर से निकल गया था। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह टहलने निकला है कुछ देर में आ जाएगा। लगभग दो घंटे बाद पता चला कि उसका शव चौफटका के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला है। यह खबर मिलते ही परिजन भी पहुंचे। ऐसी आशंका है कि वह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *